मॉब लिंचिंग : बच्चा चोरी के शक पर डॉक्टर को पीटा, दिल्ली में करते हैं प्रैक्टिस

Updated at : 12 Sep 2019 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
मॉब लिंचिंग : बच्चा चोरी के शक पर डॉक्टर को पीटा, दिल्ली में करते हैं प्रैक्टिस

मोतिहारी : बिहार के मोतिहारी में छतौनी थाने के बड़ाबरियापुर दुर्गा चौक के पास बच्चा चोर के संदेह पर लोगों ने एक डॉक्टर को पकड़ पीट दिया. डॉक्टर नागेंद्र कुमार यादव गोपालगंज के स्थायी निवासी हैं. दिल्ली में प्रैक्टिस करते हैं. डॉक्टर को स्थानीय कुछ युवक भीड़ के बीच से निकाल थाना लेकर पहुंचे. डाॅ […]

विज्ञापन

मोतिहारी : बिहार के मोतिहारी में छतौनी थाने के बड़ाबरियापुर दुर्गा चौक के पास बच्चा चोर के संदेह पर लोगों ने एक डॉक्टर को पकड़ पीट दिया. डॉक्टर नागेंद्र कुमार यादव गोपालगंज के स्थायी निवासी हैं. दिल्ली में प्रैक्टिस करते हैं. डॉक्टर को स्थानीय कुछ युवक भीड़ के बीच से निकाल थाना लेकर पहुंचे.

डाॅ नागेंद्र ने बताया कि वह दिल्ली से पटना पहुंचे. पटना से बस पकड़ मोतिहारी रिश्तेदार से मिलने आ रहे थे. बड़ाबरियारपुर बाइपास के पास बस से उतर जैसे ही आगे बढ़े कि कुछ लोगों ने पकड़ लिया. बच्चा चोर कहते हुए मारपीट की. छतौनी इंस्पेक्टर मुकेशचंद्र कुंवर ने बताया कि डॉक्टर ने थाना में शिकायत करने से इन्कार कर दिया है. पूछताछ के बाद उन्हें सुरक्षित उनके रिश्तेदार के घर भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन