पूचं : मोतिहारी में बच्चाचोर के संदेह में युवक को पीटकर मार डाला

Updated at : 07 Sep 2019 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
पूचं : मोतिहारी में बच्चाचोर के संदेह में युवक को पीटकर मार डाला

मोतिहारी (पूचं) : पिपरा थाना क्षेत्र के बंजरिया मुसहर टोली में बच्चा चोर के संदेह में ग्रामीणों ने एक युवक को पीट-पीट कर मार डाला. घटना शुक्रवार दोपहर एक बजे की है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने दलबल के साथ पहुंच छानबीन की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया […]

विज्ञापन
मोतिहारी (पूचं) : पिपरा थाना क्षेत्र के बंजरिया मुसहर टोली में बच्चा चोर के संदेह में ग्रामीणों ने एक युवक को पीट-पीट कर मार डाला. घटना शुक्रवार दोपहर एक बजे की है.
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने दलबल के साथ पहुंच छानबीन की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो सकी है. बताया जाता है कि युवक में बंजरिया मुसहर टोली पहुंचा. उसे देख ग्रामीणों को शक हुआ कि वह बच्चा चोर है. ग्रामीणों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो वह भागने लगा. सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खदेड़ने लगे.
युवक भागते हुए चकनिया गांव के सरेह में पहुंचा, आगे गंडक नदी थी. इसके कारण वह रुक गया. इस दौरान पीछा कर रहे ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया व लाठी-डंडे से मार-मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. युवक मरनासन्न स्थिति में हुआ, तो ग्रामीण उसे सरेह में छोड़ फरार हो गये.
सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने युवक को इलाज के लिए भेजा, परंतु रास्ते में उसकी मौत हो गयी. उसके शरीर पर लाठी-डंडे से हमले के निशान थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना पूरी तरह मॉब लिंचिंग की है. प्रथमदृष्टया युवक अर्धविक्षिप्त लग रहा है. उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है. चकिया डीएसपी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि अज्ञात ग्रामीणों पर हत्या का केस दर्ज किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन