वार्डों में लगने के साथ बुझने लगी वेपर लाइट

Updated at : 25 Aug 2019 2:55 AM (IST)
विज्ञापन
वार्डों में लगने के साथ बुझने लगी वेपर लाइट

वार्डवासियों में आक्रोश एजेंसी नहीं ले रही रुचि मोतिहारी :शहर में इएसएल कंपनी द्वारा लगायी गयी वेपर लाइट लगने के साथ ही बुझने लगी है. एजेंसी एक तरफ वेपर लाइट लगा रही है. वही दूसरी ओर वेपर लाइट बुझने लगी है. अधिकांश वार्ड में वेपर की शिकायत की सूचनाएं मिल रही है. एजेंसी खराबी को […]

विज्ञापन

वार्डवासियों में आक्रोश

एजेंसी नहीं ले रही रुचि

मोतिहारी :शहर में इएसएल कंपनी द्वारा लगायी गयी वेपर लाइट लगने के साथ ही बुझने लगी है. एजेंसी एक तरफ वेपर लाइट लगा रही है. वही दूसरी ओर वेपर लाइट बुझने लगी है. अधिकांश वार्ड में वेपर की शिकायत की सूचनाएं मिल रही है. एजेंसी खराबी को दूर करने में रुचि नहीं ले रही. इससे वेपर लगने के बाद भी कई मुहल्लों में अंधेरा पसरा है. सरकारी स्तर पर वेपर की गुणवत्ता को लेकर ही एजेंसी का चयन की गयी. ताकि वेपर की गुणवत्ता की शिकायत दूर हो सके.
लगने के साथ वेपर ठप होने से एजेंसी द्वारा लगाये जा रहे वेपर की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं. जानकारी के मुताबिक नप क्षेत्र में करीब तीन हजार एक सौ 27 वेपर लगाये गये हैं, इनमें सैकड़ों वेपर ठप है. वेपर की रौशनी कम हो गयी है तो कई वेपर रात में तारों की तरह टिमटिमाते नजर आ रहे हैं.
इधर वार्ड में लगने के साथ खराब हो रहे वेपर को लेकर शहरवासियों में आक्रोश है. पार्षद भी खुलकर एजेंसी के कार्यों का विरोध करने लगे है. एक तो एजेंसी धीमी गति से काम कर रही है. वही लगाये गये वेपर लाइट भी दमतोड़ रही है. पार्षदों ने नप प्रशासन से दशहरा के पहले सभी वार्डों में वेपर लगाने का काम पूरा करने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन