पूर्वी चंपारण में चार लाख किसानों का खाता अपडेट, कल से जायेगी राशि
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सात दिन में पीड़ित किसानों को राशि देने का लक्ष्य डीएओ को बिचड़ा व बीज प्रबंध का निर्देश मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में आयी बाढ़ से किसानों के फसल क्षति की परेशानी को देखते हुए सरकार उनके खाते में सीधे राशि भेजेगी. डीएम रमण कुमार ने बताया कि जिले में करीब चार लाख किसानों […]
विज्ञापन
सात दिन में पीड़ित किसानों को राशि देने का लक्ष्य
डीएओ को बिचड़ा व बीज प्रबंध का निर्देश
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में आयी बाढ़ से किसानों के फसल क्षति की परेशानी को देखते हुए सरकार उनके खाते में सीधे राशि भेजेगी. डीएम रमण कुमार ने बताया कि जिले में करीब चार लाख किसानों का खाता अपडेट कर लिया गया है. इसमें आंशिक व पूर्ण रूप से पीड़ित किसानों को सूचीबद्ध किया जा रहा है. कुछ प्रखंडों में बाढ़ जैसी क्षति की स्थिति है. ऐसे किसानों को चिह्नित किया गया है. सूची विभाग को भेज दिया जायेगा. किसानों के खाते में 19 जुलाई से राशि मिलनी शुरू हो जायेगी.
एक सप्ताह में सभी किसानों को करीब छह हजार रुपये खाते में मिल जायेगी. यह लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनकी फसल व गांव बाढ़ से प्रभावित हुआ है. बिचड़ा व रोपे गये धान की क्षति को देखते हुए डीएम ने जिला कृषि पदाधिकारी को कई विंदुओं पर निर्देश दिया है. कहा है कि अगर बीज या बिचड़ा जो भी उपलब्ध हो सके किसानों को देने की व्यवस्था करें.
डीएम ने बताया कि बाढ़ का पानी उतरने लगा है. पानी में कई जगह से बच्चों के डूब कर मरने की सूचना आ रही है. ऐसे में अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को घर से बाहर बाढ़ या जल-जमाव वाले इलाके में नहीं जाने दें. प्रशासन पीड़ितों को सहायता दिलाने के लिए कृतसंकल्पित है. प्रखंड व अनुमंडलवार अधिकारियों की तैनाती की गयी है. कहीं से किसी प्रकार की शिकायत आती है, तो कंट्रोल रूम को सूचना दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










