पूर्वी चंपारण : स्कूल के कमरे में ही प्रधानाध्यापक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2019 1:05 PM
तुरकौलिया / मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के एक स्कूल में ही एक प्रधानाध्यापक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्रधानाध्यापक ने स्कूल के कमरे में ही फांसी क्यों लगायी, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है. जानकारी के मुताबिक, पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया प्रखंड के मथुरापुर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक भूषण कुमार टंडन ने विद्यालय […]
तुरकौलिया / मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के एक स्कूल में ही एक प्रधानाध्यापक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्रधानाध्यापक ने स्कूल के कमरे में ही फांसी क्यों लगायी, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है.
जानकारी के मुताबिक, पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया प्रखंड के मथुरापुर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक भूषण कुमार टंडन ने विद्यालय के कमरे में ही फांसी लगा ली. घटना का खुलासा तब हुआ, जब बच्चे स्कूल पहुंचे. स्कूल पहुंचने पर बच्चों ने देखा कि स्कूल के कमरे में प्रधानाध्यापक फंदे से झूल रहे हैं.
प्रधानाध्यापक को फंदे से झूलते देख चिल्लाते हुए बच्चे स्कूल से भागे और ग्रामीणों को जानकारी दी. घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. वहीं, घटना की सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
इधर, प्रधानाध्यापक के खुदकुशी करने को तरह-तरह की बातें हो रही हैं. यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया? काम के दबाव में उन्होंने यह कदम उठाया या पारिवारिक विवाद में, यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










