घर में सोये युवक की चाकू से गोद कर हत्या

Updated at : 05 Jul 2019 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
घर में सोये युवक की चाकू से गोद कर हत्या

रामबाबू नेपाल में करता था ईंट बनाने का काम मंगलवार को ही नेपाल से आया था घर तुरकौलिया : रघुनाथपुर ओपी थाना क्षेत्र के निमुईया टोला मजुराहां में घर में सोये 27 वर्षीय युवक की हत्या अपराधियों ने चाकू से गोद कर दी. घटना बुधवार देर रात की है. थाने में युवक की पत्नी मीणा […]

विज्ञापन

रामबाबू नेपाल में करता था ईंट बनाने का काम

मंगलवार को ही नेपाल से आया था घर
तुरकौलिया : रघुनाथपुर ओपी थाना क्षेत्र के निमुईया टोला मजुराहां में घर में सोये 27 वर्षीय युवक की हत्या अपराधियों ने चाकू से गोद कर दी. घटना बुधवार देर रात की है. थाने में युवक की पत्नी मीणा देवी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें चार अज्ञात लोगों को नामजद किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
प्राथमिकी के अनुसार के अनुसार युवक घर में सोया था. इसी बीच करीब एक बजे हाफ पैंट पहने चार अज्ञात लोगों ने चाकू से रामबाबू को गोद कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. सूचना पर पहुंचे आस-पड़ोस के लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए रहमानिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. रामबाबू तीन भाईयों में सबसे छोटा था. नेपाल के गौर में रहकर चिमनी में ईंट बनाने का काम करता था. मंगलवार को ही अपने घर आया था.
भाई ने बताया कि बचपन में ही मां-बाप का साया उठने के बाद भाई के पालन पोषण में कोई कमी नहीं होने दिया. रामबाबू की शादी उसके मझले भाई की साली से तीन वर्ष पूर्व हुई थी. उसे एक दो वर्ष की बेटी भी है. इस बाबत ओपी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. पत्नी के फर्द बयान के आधार पर प्राथिमिकी दर्ज कर ली गई है. जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन