कुर्की के डर से हत्यारोपित कमलेश ने किया सरेंडर

Updated at : 18 Jun 2019 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
कुर्की के डर से हत्यारोपित कमलेश ने किया सरेंडर

राजेपुर थाना का वांटेड कमलेश ने नगर थाने में किया सरेंडर आंखों में था कानून का खौफ, कुर्की के लिए घर पहुंची थी पुलिस नगर इंस्पेक्टर की सूचना पर राजेपुर पुलिस बैरंग लौटी मोतिहारी : राजेपुर थाने के इसमइला गांव का कमलेश कुमार सोमवार को नगर थाना पहुंचा. वह काफी बेचैन था. थाना पहुंचते ही […]

विज्ञापन

राजेपुर थाना का वांटेड कमलेश ने नगर थाने में किया सरेंडर

आंखों में था कानून का खौफ, कुर्की के लिए घर पहुंची थी पुलिस
नगर इंस्पेक्टर की सूचना पर राजेपुर पुलिस बैरंग लौटी
मोतिहारी : राजेपुर थाने के इसमइला गांव का कमलेश कुमार सोमवार को नगर थाना पहुंचा. वह काफी बेचैन था. थाना पहुंचते ही उसने पुलिस वालों से कहा कि सर, मैं हत्या का आरोपी हूं, मुझे जल्दी से हवालात में बंद कर दीजिए, वरना मेरा घर उजड़ जायेगा. उसके आंखों में कानून का खौफ साफ झलक रहा था. उसे डर था कि थोड़ी भी देर हुई, तो उसका घर उजड़ जायेगा. क्योंकि इसमइला में उसके घर की कुर्की करने पुलिस पहुंच चुकी थी. वह राजेपुर थाना कांड संख्या 109/17 में फरार चल रहा था.
उसके खिलाफ न्यायालय से कुर्की का आदेश निर्गत था. उसके साथ आये रिश्ते के भाई ने एसपी से लेकर पकड़ीदयाल डीएसपी तक को फोन लगा कमलेश के सरेंडर करने की सूचना देकर कुर्की की कार्रवाई रुकवाने का आग्रह किया. नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार से वरीय अधिकारियों की बात हुई थी. उन्होंने कमलेश के नगर थाना में सरेंडर करने की सूचना राजेपुर पुलिस को दी, तब जाकर उसका घर उजड़ने से बचा. कमलेश ने बताया कि वह पहले कोर्ट में सरेंडर करने गया, देर होने के कारण कोर्ट से सीधे नगर थाना पहुंच सरेंडर किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन