चेक पर जाली हस्ताक्षर कर दस लाख की निकासी

Updated at : 18 Jun 2019 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
चेक पर जाली हस्ताक्षर कर दस लाख की निकासी

मोतिहारी : केसरिया थाना अंतर्गत दिलमन छपरा निवासी रमेश कुमार के आईसीआईसीआई बैंक एकाउंट से जाली हस्ताक्षर कर दस लाख रुपये की निकासी कर ली गयी. बैंक छतौनी थाना अंतर्गत मधुबनी छावनी चौक के पास है. जालसाजी करने वाला रमेश का छोटा भाई दिनेश कुमार है. इस संबंध में रमेश ने छोटे भाई के खिलाफ […]

विज्ञापन

मोतिहारी : केसरिया थाना अंतर्गत दिलमन छपरा निवासी रमेश कुमार के आईसीआईसीआई बैंक एकाउंट से जाली हस्ताक्षर कर दस लाख रुपये की निकासी कर ली गयी. बैंक छतौनी थाना अंतर्गत मधुबनी छावनी चौक के पास है. जालसाजी करने वाला रमेश का छोटा भाई दिनेश कुमार है.

इस संबंध में रमेश ने छोटे भाई के खिलाफ छतौनी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया कि उसके चेक पर दिनेश ने उसके नाम का जाली हस्ताक्षर कर पैसा निकाल लिया. एकाउंट से दस लाख निकासी होने पर बैंक में पहुंच छानबीन की. इस दौरान सीसीटीवी कैमरे से पैसा निकालने वाले की पहचान हुई. इंस्पेक्टर मुकेशचंद्र कुमर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन