30 मई से किसानों काे दिया जायेगा प्रशिक्षण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी : प्रखंडस्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 मई से शुरू होगा. हर तिथि को तीन-तीन प्रखंडों में कर्मशाला लगेगा. इस दौरान खरीफ कार्य योजनाओं पर चर्चा के साथ किसानों को वैज्ञानिक तकनीक से खेती करने के गुर सिखाये जायेंगे. कर्मशाला में जिला कृषि पदाधिकारी डॉ ओंकारनाथ सिंह, पीडी आत्मा रणवीर सिंह एवं सहायक […]
विज्ञापन
मोतिहारी : प्रखंडस्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 मई से शुरू होगा. हर तिथि को तीन-तीन प्रखंडों में कर्मशाला लगेगा. इस दौरान खरीफ कार्य योजनाओं पर चर्चा के साथ किसानों को वैज्ञानिक तकनीक से खेती करने के गुर सिखाये जायेंगे. कर्मशाला में जिला कृषि पदाधिकारी डॉ ओंकारनाथ सिंह, पीडी आत्मा रणवीर सिंह एवं सहायक निदेशक उद्यान डॉ श्रीकांत के अलावा अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे.
प्रखंडवार कर्मशाला की तिथि : 30 मई को मोतिहारी, तेतरिया व फेनहरा, 31 मई मधुबन, पकड़ीदयाल व सुगौली, एक जून को रामगढ़वा, रक्सौल व आदापुर, दो मई को पताही, ढाका व घोड़ासहन, तीन मई को चिरैया, छौड़ादानो व बनकटवा, चार मई को तुरकौलिया व हरसिद्धि, पांच मई को अरेराज व पहाड़पुर, छह मई को संग्रामपुर व केसरिया, सात मई को कोटवा व कल्याणपुर, आठ मई को पिपराकोठी व बंजरिया एवं नौ मई को चकिया व मेहसी प्रखंड में कर्मशाला का आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










