ठोकर से दो महिला सिपाही जख्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी : कचहरी चौक पर बाइक की ठोकर से दो महिला सिपाही जख्मी हो गयी हैं. दोनों महिला सिपाही रोहतास जिले की है. दोनों चुनाव ड्यूटी में मोतिहारी आयीं हैं. घायल सुलोचना कुमारी व अमिता कुमारी को सदर में भर्ती कराया गया है. सुलोचना का पैर व अमिता के पैर की अंगुली टूट गयी है. […]
विज्ञापन
मोतिहारी : कचहरी चौक पर बाइक की ठोकर से दो महिला सिपाही जख्मी हो गयी हैं. दोनों महिला सिपाही रोहतास जिले की है. दोनों चुनाव ड्यूटी में मोतिहारी आयीं हैं. घायल सुलोचना कुमारी व अमिता कुमारी को सदर में भर्ती कराया गया है. सुलोचना का पैर व अमिता के पैर की अंगुली टूट गयी है.
बताया जाता है कि कर्पूरी छात्रावास में रोहतास जिला बल के जवानों को ठहराया गया है. दोनों महिला सिपाही पैदल कचहरी चौक आ रही थीं. इस कचहरी चौक की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को ठोकर मार दी. घटना के बाद चालक बाइक लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने जख्मी दोनों महिला सिपाहियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस मेंस एसोसिएशन के मंत्री मनोज कुमार यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंच घायलों को बेहतर इलाज की व्यवस्था करायी. मंत्री मनोज ने बताया कि घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










