कसबा टोला से मेला देखने गया युवक गायब

मधुबन : थाना क्षेत्र के जितौरा कसबा टोला का एक युवक एक सप्ताह से लापता है. काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिल सका है. इसको लेकर युवक की मां यमुनियां देवी ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. बताया कि उसका बेटा मनीष कुमार सहनी 14 अप्रैल को घर पर […]
मधुबन : थाना क्षेत्र के जितौरा कसबा टोला का एक युवक एक सप्ताह से लापता है. काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिल सका है. इसको लेकर युवक की मां यमुनियां देवी ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है.
बताया कि उसका बेटा मनीष कुमार सहनी 14 अप्रैल को घर पर था. गांव के प्रदीप सहनी व उसके बेटे रामनवमी का मेला दिखाने के लिये बाइक से ले गया, जहां से वह दोनों नहीं लौटा. पूछने पर प्रदीप ने गांव वाले व परिजनों को बताया कि वह कौलेश्वरी मेला से दूसरी बाइक पर कहीं चला गया. परिजनों ने आशंका है कि उसके लड़के को कहीं बेंच दिया गया है या हत्या कर दी गयी है. आवेदन के आलोक में पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










