47 लाख की धोखाधड़ी का मामला हुआ दर्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के श्रीकृष्ण नगर मोहल्ला निवासी विजय कुमार सिंह से जमीन बेचने के नाम पर 47 लाख रूपये लेकर हड़प लिया गया. जमीन रजिस्ट्री नहीं होने पर उन्होंने पैसा मांगा तो उनसे पहले एग्रीमेंट की मूल प्रति मांगी गयी. उसके बाद पैसा देने से इंकार कर दिया गया. जान मारने की धमकी देकर […]
विज्ञापन
मोतिहारी : शहर के श्रीकृष्ण नगर मोहल्ला निवासी विजय कुमार सिंह से जमीन बेचने के नाम पर 47 लाख रूपये लेकर हड़प लिया गया. जमीन रजिस्ट्री नहीं होने पर उन्होंने पैसा मांगा तो उनसे पहले एग्रीमेंट की मूल प्रति मांगी गयी. उसके बाद पैसा देने से इंकार कर दिया गया.
जान मारने की धमकी देकर उन्हें भगा दिया गया. घटना को लेकर विजय ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने मिस्कौट के अजय कुमार साह, चांदमारी के राम भुवन प्रसाद, विकाश कुमार अस्थाना व अविनाश कुमार को आरोपित किया है. नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










