छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने पीटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के बसवरिया गांव के पास मनचलों ने एक छात्रा के साथ छेड़खानी की. विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी. घायल छात्रा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने पुलिस को बताया है कि परीक्षा देकर वापस अपने घर संवरिया लौट रही थी. बीच रास्ते में प्यास लगी तो […]
विज्ञापन
मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के बसवरिया गांव के पास मनचलों ने एक छात्रा के साथ छेड़खानी की. विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी. घायल छात्रा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने पुलिस को बताया है कि परीक्षा देकर वापस अपने घर संवरिया लौट रही थी. बीच रास्ते में प्यास लगी तो बसवरिया में रूक नल पर पानी पीने गयी.
इस दौरान बसवरिया के ही संदीप यादव, राहुल कुमार के साथ्थ दो अन्य युवकों ने आकर छेड़खानी की. विरोध करने पर बीच सड़क पर पटकर कर पीटा. गले हनुमानी लॉकेट छीनने का भी आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है.
दो माह पूर्व अपहृत नाबालिग बरामद
मधुबन : थाना क्षेत्र के एक गांव से दो माह पूर्व अपहृत एक नाबालिग को पुलिस ने सोमवार की संध्या बरामद किया है. विगत दो माह पहले उक्त नाबालिग को बहला फुसलाकर अगवा कर लिया गया था. दो दिन बाद से मोबाइल नम्बर 9769447501,6369605312 व 9525221679 से काल करके अपहर्ताओं ने अपहृता का आधार कार्ड मांगा जाने लगा, जिसके बाद अपहृता के पिता ने थाने में मामला दर्ज
कराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










