दो युवकों को चाकू से घायल कर लूट लिये डेढ़ लाख रुपये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नरकटियागंज : नगर के पीपरा दिऊलिया में एक युवक को चाकू मारने के बाद हमलावरों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिये. घटना मंगलवार की है. हमलावर 10 की संख्या में हथियार से लैश थे. इस घटना में दो युवक घायल हुए है. घायल युवक पीपरा दिऊलिया निवासी सदाम हुसैन व बाबूल हुसैन को अनुमंडल अस्पताल […]
विज्ञापन
नरकटियागंज : नगर के पीपरा दिऊलिया में एक युवक को चाकू मारने के बाद हमलावरों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिये. घटना मंगलवार की है. हमलावर 10 की संख्या में हथियार से लैश थे. इस घटना में दो युवक घायल हुए है. घायल युवक पीपरा दिऊलिया निवासी सदाम हुसैन व बाबूल हुसैन को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जहां घायलों का इलाज जारी है. इस संबंध में घायल युवकों की मां अंजूम आरा खातून ने शिकारपुर थाने में शिकायत की है. इसमें मुहल्ले के नौशाद आलम, सनौवर आलम, सोनू तथा अरफात आलम सहित 10 अन्य लोगों को आरोपित किया है. महिला ने बताया है कि आपसी रंजिश की वजह से मंगलवार को उक्त लोग हरवे हथियार से लैस होकर उसके दरवाजे पर आये और गाली देने लगे. जब महिला का पुत्र घर से बाहर निकलकर उन्हें मना किया तो आरोपितों में से एक ने उसके पेट में चाकू मार दी, तब वह बेहोश हो गया.
उसको बचाने उसका भाई बाबूल गया तो सभी आरोपितों ने उसको भी पीटकर घायल कर दिए. उसके बाद महिला के घर में घुसकर डेढ़ लाख रुपये और एक पेटी को लूटकर वहां से सभी आरोपित भाग खड़े हुए. महिला ने यह भी बताया है कि उसको धमकी दी गयी है कि थाना में जाने पर आगे और बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा. थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को उक्त स्थल पर जाकर जांच पड़ताल करने का निर्देश दिया गया है. शिकायत के आलोक में कार्यवाही की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










