मोतिहारी : नवजात बच्चे को कचरे में फेंका, बच्चे को नोचते रहे कुत्ते, लोग बनाते रहे वीडियो, मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2019 6:21 AM

विज्ञापन

जमा थे सैकड़ों लोग, बच्चे को नोचते रहे कुत्ते शहर के सदर रोड के कूड़ेदान में था बच्चा मोतिहारी (पू. चंपारण) : मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना शहर के सदर रोड में घटी. शनिवार को एक नवजात बच्चे को कार्टन में बंद कर अगरवा चौक पर कूड़ेदान में फेंक दिया गया. रोने की आवाज सुन […]

विज्ञापन
जमा थे सैकड़ों लोग, बच्चे को नोचते रहे कुत्ते
शहर के सदर रोड के कूड़ेदान में था बच्चा
मोतिहारी (पू. चंपारण) : मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना शहर के सदर रोड में घटी. शनिवार को एक नवजात बच्चे को कार्टन में बंद कर अगरवा चौक पर कूड़ेदान में फेंक दिया गया. रोने की आवाज सुन कर लोग तो पहुंचे, लेकिन उससे पहले कुत्ते पहुंच गये थे. वह कार्टन में पड़ी नवजात को नोंचने लगे.
इस बीच तमाशबीन लोग वीडियो बनाने में मशगूल रहे. इसी बीच भीड़ देखकर नवयुवक सेना के संस्थापक अध्यक्ष अनिकेत पांडेय समेत कुछ लाेग वहां पहुंचे. नवजात को सदर अस्पताल ले गये, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.
नवजात की रोने की आवाज सुन कर जमा भीड़ का फायदा क्या, जब किसी की जान ही चली जाये. आखिर, उस नवजात का क्या दाेष था, जिसे लाकर किसी ने वहां फेंक दिया. यदि समय रहते हुए नवजात को अस्पताल पहुंचा दिया जाता, तो शायद उसकी जान बच जाती. सरकार के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का क्या फायदा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन