शूटर रविरंजन यादव ने हथियार लहराते हुए नशे में बार-बालाओं के साथ किया डांस, वायरल हो रहा वीडियो, ...देखें वीडियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2018 1:28 PM
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुख्यात बबलू दुबे का शूटर रविरंजन यादव हथियार लहराते हुए बार बाला के साथ मंच पर डांस कर रहा है. मालूम हो कि पुलिस को कई मामलों में शूटर रविरंजन की तलाश है. जानकारी के मुताबिक, पूर्वी चंपारण जिले में […]
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुख्यात बबलू दुबे का शूटर रविरंजन यादव हथियार लहराते हुए बार बाला के साथ मंच पर डांस कर रहा है. मालूम हो कि पुलिस को कई मामलों में शूटर रविरंजन की तलाश है.
जानकारी के मुताबिक, पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के हौसैले बुलंद हैं. कई मामलों में जिस अपराधी की पुलिस को तलाश है, वह अपराधी खुलेआम हथियार लहराते हुए मंच पर बार बालाओं के साथ डांस कर रहा है. बताया जाता है कि जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बखरी गांव में कुख्यात बबलू दुबे का शूटर रविरंजन यादव अपनी भतीजी का जन्मदिन मनाने के लिए 26 नवंबर को पहुंचा. इस मौके पर बार-बालाओं को भी बुलाया गया था. मौके पर पहुंचे रविरंजन यादव शराब के नशे में हथियार लहराते हुए बार-बालाओं के साथ डांस किया. डांस कर रही बार-बालाएं नशे में हाथ में हथियार लेकर डांस करता देख खौफजदा भी हो गयीं. लेकिन, शूटर रविरंजन डांस करने में मशगुल रहा. मालूम हो कि कुख्यात बबलू दुबे गैंग के शूटर रविरंजन यादव की पुलिस को कई मामलों में तलाश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










