पति ने पत्नी के प्रेम प्रसंग का किया विरोध, फिर पत्नी ने उठाया ऐसा कदम की सहम गया इलाका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2018 1:05 PM

विज्ञापन

पूर्वी चंपारण : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां, प्रेम में पागल विवाहिता ने अपने प्यार के लिए पति की हत्या करा दी. पत्नी का प्रेम प्रसंग पति को रास नहीं आ रहा था, लिहाजा वो इससे खुश नहीं. कई बार पति ने इसका […]

विज्ञापन

पूर्वी चंपारण : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां, प्रेम में पागल विवाहिता ने अपने प्यार के लिए पति की हत्या करा दी. पत्नी का प्रेम प्रसंग पति को रास नहीं आ रहा था, लिहाजा वो इससे खुश नहीं. कई बार पति ने इसका विरोध अपनी पत्नी से की. लेकिन, कहावत है कि प्यार अंधा होता है और इसके सिवा कुछ नहीं दिखता. यहां, भी कुछ ऐसा ही हुआ पत्नी ने अपने प्यार के लिए अपना सुहाग ही उजाड़ दिया. इसमें इसका साथ उसका प्रेमी ने भी दिया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा है. बताया जा रहा है कि मुन्ना और उसके पत्नी सुशीला के बीच पहले से विवाद चल रहा था. दोनों के बीच विवाद की वजह थी कि पत्‍नी का किसी अन्‍य के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसको लेकर दोनों में अक्‍सर झगड़े भी हो रहे थे. कई बार लोगों के बीच विवाद को सुलझाया गया था. सुशीला के ससुराल वालों का आरोप है कि सुशीला एक तय साजिश के तहत अपने प्रेमी से मिल कर मुन्ना की हत्या करा दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन