मोतिहारी में केविवि के प्रोफेसर पर हमला, जलाने की कोशिश

मोतिहारी : महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संजय कुमार पर शुक्रवार को जानलेवा हमला किया गया. कुछ लोग हथियार से लैस होकर आजाद नगर स्थित उनके आवास पर धावा बोल दिया. घर से बाहर खींच उनकी पिटाई की गयी. इसके बाद शरीर पर पेट्रोल छिड़क जिंदा जलाने का प्रयास किया गया. स्थानीय लोगों ने […]
मोतिहारी : महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संजय कुमार पर शुक्रवार को जानलेवा हमला किया गया. कुछ लोग हथियार से लैस होकर आजाद नगर स्थित उनके आवास पर धावा बोल दिया. घर से बाहर खींच उनकी पिटाई की गयी. इसके बाद शरीर पर पेट्रोल छिड़क जिंदा जलाने का प्रयास किया गया. स्थानीय लोगों ने पहुंच कर उनकी जान बचायी. सूचना पर पहुंचे कॉलेज के छात्र उन्हें सदर अस्पताल ले गये. घटना से आक्रोशित छात्रों ने आगजनी कर अस्पताल चौक को जाम कर दिया. छात्र पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का आरोप लगा रहे थे. वे लोग प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े थे.
सूचना पर नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार, छतौनी इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव दलबल के साथ पहुंच कर छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी. इधर, चिकित्सकों ने प्रोफेसर की गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया. घटना को लेकर प्रोफेसर ने नगर थाने में आवेदन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










