भांजी से अवैध संबंध बनाने में असफल होने पर मामा ने उठाया ये खौफनाक कदम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2018 5:54 PM
मोतिहारी : बिहार के मोतिहारीमें हरसिद्धि थाना के रानीछापरा मिलकाना टोला में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. जहां एक मामा ने अपनी भांजी को ऐसा जख्म दे दिया जो उसका जिंदगी भर पीछा नहीं छोड़ेगा. अवैध संबंध बनाने में विफल होने पर मामा ने भांजी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया. […]
मोतिहारी : बिहार के मोतिहारीमें हरसिद्धि थाना के रानीछापरा मिलकाना टोला में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. जहां एक मामा ने अपनी भांजी को ऐसा जख्म दे दिया जो उसका जिंदगी भर पीछा नहीं छोड़ेगा. अवैध संबंध बनाने में विफल होने पर मामा ने भांजी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया.
तेजाब से युवती का चेहरा और शरीर बुरी तरह से जल गया है. घटना के बाद से आरोपी युवक जो पीड़िता का मामा है गांव छोड़ कर फरार हो गया है. मोतिहारी सदर अस्पताल में इलाजरत युवती खतरे से बाहर है, लेकिन तेजाब से उसका चेहरा बुरी तरह से जल गया है, जिससे युवती को परेशानी हो रही है. सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ.मनोज कुमार ने बताया कि बच्ची के इलाज में चिकित्सक मुस्तैद हैं.
बताया जा रहा है कि इस घटना में युवती के बगल में सो रही दादी और दो बहनों को भी तेजाब के छीटें पड़े हैं. गंभीर हालत में युवती को मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि युवती से मामा अवैध संबंध बनाना चाहता था. जिसमें, वह विफल रहा. इसी दौरान बीती रात सोये हालत में ही मामा ने घर में घुसकर युवती पर तेजाब फेंक दिया. पीड़िता के परिजनों ने इस मामले में पुलिस अधिकारियों से आरोपियों को सख्त सजा दिलवाने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी गयी है. वहीं, फरार मामा के गिरफ्तारी के लिये निशानदेही पर छापे मारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










