हसनपुर चोरी कांड के बदमाश गिरफ्तार

मोतिहारी : पीपरा पुलिस ने हसनपुर गांव में मुकेश ठाकुर के घर हुये लाखों की चोरी में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का उद्भेदन कर लिया है. गिरफ्तार चोर दामोदरपुर गांव का वीरेंद्र राम व दूसरा नारायण पकड़ी गांव का पांचु राम है. दोनों ने घटना में शामिल अपने गिरोह के अन्य बदमाशों […]
मोतिहारी : पीपरा पुलिस ने हसनपुर गांव में मुकेश ठाकुर के घर हुये लाखों की चोरी में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का उद्भेदन कर लिया है. गिरफ्तार चोर दामोदरपुर गांव का वीरेंद्र राम व दूसरा नारायण पकड़ी गांव का पांचु राम है.
दोनों ने घटना में शामिल अपने गिरोह के अन्य बदमाशों के नाम का खुलासा किया है, जिसके बाद पुलिस फरार अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने की. छापेमारी में थानाध्यक्ष के साथ दारोगा रंधीर कुमार सहित पुलिस जवान शामिल थे.
यहां बताते चले कि हसनपुर गांव निवासी मुकेश ठाकुर के घर बीतें 29 मई को चोरों में घर में घुस कर लाखों की संपत्ति चुरा ली थी. चोरों ने करीब एक लाख का आभूषण व दस हजार नगर रुपये गायब कर दिये थे. छानबीन में जुटी पुलिस ने शनिवार की रात गुप्त सूचना पर दोनों चोरों को दबोच लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




