गर्ल्स हॉस्टलों की सुरक्षा का लिया जायजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2018 5:26 AM
विज्ञापन
मुख्यालय के निर्देश पर गर्ल्स हॉस्टल के सर्वे में जुटी पुलिस शहर में संचालित गर्ल्स हॉस्टलों को पुलिस कर ही सूचीबद्ध हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा को पुलिस गंभीर सीसीटीवी, वार्डेन व सुरक्षा गार्ड की तैनाती का दिया निर्देश मोतिहारी : शहर में मकान का किराया अचानक बढ़ गया है. लोग अपने मकान […]
विज्ञापन
मुख्यालय के निर्देश पर गर्ल्स हॉस्टल के सर्वे में जुटी पुलिस
शहर में संचालित गर्ल्स हॉस्टलों
को पुलिस कर ही सूचीबद्ध
हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं
की सुरक्षा को पुलिस गंभीर
सीसीटीवी, वार्डेन व सुरक्षा गार्ड
की तैनाती का दिया निर्देश
मोतिहारी : शहर में मकान का किराया अचानक बढ़ गया है. लोग अपने मकान में गर्ल्स हॉस्टल खोल छात्राओं से अधिक भाड़ा वसूल रहे हैं, लेकिन हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों की सुरक्षा को लेकर मकान मालिक गंभीर नहीं है. नियम व कानून को ताक पर रख छात्राओं को मकान भाड़ा पर देकर उनसे मनचाहा पैसा वसूल रहे है.शहर के श्रीकृष्ण नगर, गायत्री नगर, चांदमारी व अगरवा मुहल्ला में सबसे ज्यादा गर्ल्स हॉस्टल है. बड़े शहरों की तरह यहा भी धीरे-धीरे इसका प्रचलन बढने लगा है. परिवार वाले को शहर में भाड़ा का मकान खोजने में परेशानी हो रही है, लेकिन छात्राओं को आसानी से मकान किराया पर मिल जा रहा है.
गर्ल्स हॉस्टल की बढ़ रही संख्या को देखते हुए उसमें रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर शासन-प्रशासन काफी गंभीर है. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सोमवार से शहर में संचालित गर्ल्स हॉस्टल का सर्वे शुरू हुआ है. नगर पुलिस ने सोमवार को चांदमारी मुहल्ला में सर्वे किया. चांदमारी के पांच गर्ल्स हॉस्टल में पहुंच पुलिस ने पूरी छानबीन की. इस दौरान एक भी हॉस्टल मानक के अनुरूप नहीं पाया गया. उसमें न तो सीसीटीवी कैमरा लगा था, नहीं वार्डेन की तैनाती थी. सुरक्षा गार्ड भी नहीं था. लड़कियों का हॉस्टल से बाहर आना-जाना बगैर पंजी के हो रहा था. हॉस्टल में छात्राओं से संबंधित एक भी पंजी नहीं थी. नियमानुसा,अगर कोई छात्रावास खोलता है तो उसकी सूचना पुलिस को भी देनी है. साथ ही शिक्षा विभाग को भी अगवत कराना है. अगर छात्राएं हॉस्टल से कोचिंग या अन्य कार्यों से बाहर निकलती है तो उसे अगत-निर्गत पंजी पर नाम के साथ आने-जाने का समय दर्ज करना है, लेकिन शहर के एक भी गर्ल्स हॉस्टल में ऐसी व्यवस्था नहीं है. व्यवसाय व अधिक आय के लिए लोग अपने निजी मकान में लड़कियों का छात्रावास खोल अधिक किराया वसूल रहे है.
क्या है नियम
हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य
सुरक्षा गार्ड व वार्डेन की हॉस्टल में तैनाती
हॉस्टल में आगत-निर्गत पंजी का होना अनिवार्य
स्थानीय थाने को हॉस्टल संचालक की सूचना देना
अभिवावकों के साथ ही घर आने-जाने की अनुमति
चांदमारी मुहल्ला में पांच गर्ल्स हॉस्टल का जायजा लिया गया. नियम व कानून को ताक पर रख संचालित हो रहा था. मकान मालिक को हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरे लगाने, सुरक्षा गार्ड व वार्डेन तैनात करने व पंजी रखने का निर्देश दिया गया है साथ ही थाने का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया. सर्वे के बाद पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जायेगी.
आनंद कुमार, नगर इंस्पेक्टर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










