डायन का आरोप लगा कर महिला के साथ की मारपीट

मोतिहारी : पीपराकोठी थाने के रामगढ़ महुआवा गांव में डायन का आरोप लगा एक महिला को बेरहमी से पीटा गया. पीड़िता का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर उसने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि शौच कर वापस घर लौट रही थी. इस दौरान ग्रामीण […]
मोतिहारी : पीपराकोठी थाने के रामगढ़ महुआवा गांव में डायन का आरोप लगा एक महिला को बेरहमी से पीटा गया. पीड़िता का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर उसने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि शौच कर वापस घर लौट रही थी. इस दौरान ग्रामीण सीताराम चौधरी, बृजकिशोर सहनी, बच्चालाल सहनी, अनिल सहनी, ठाकुर सहनी, हरेंद्र सहनी सहित अन्य लोगों ने बीच रास्ते में घेर लिया. डायन का आरोप लगा लाठी-डंडे से मार घायल कर दिया. गले से मंगलसूत्र छीनने का भी आरोप लगाया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि डायन के आरोप में महिलाओं के साथ मारपीट की गयी है. आवेदन मिला है. कार्रवाई के लिए पीपराकोठी थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










