मोतिहारी : मोबाइल व्यवसायी हत्याकांड, धोखा देने पर मोबाइल व्यवसायी को मौत के घाट उतारा

Updated at : 29 Jun 2018 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
मोतिहारी : मोबाइल व्यवसायी हत्याकांड, धोखा देने पर मोबाइल व्यवसायी को मौत के घाट उतारा

सुजित ने पिता व भाई सहित नेपाल के अपराधियों संग मिल रची थी साजिश मोतिहारी/पटना : पुलिस ने पटना के मोबाइल व मेमोरी कार्ड व्यवसायी अरविंद कुमार चौधरी हत्याकांड का खुलासा किया है. इस हत्याकांड में सात अपराधी शामिल थे. तीन अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. उनके पास से घटना में प्रयुक्त तीन पिस्टल, […]

विज्ञापन
सुजित ने पिता व भाई सहित नेपाल के अपराधियों संग मिल रची थी साजिश
मोतिहारी/पटना : पुलिस ने पटना के मोबाइल व मेमोरी कार्ड व्यवसायी अरविंद कुमार चौधरी हत्याकांड का खुलासा किया है. इस हत्याकांड में सात अपराधी शामिल थे.
तीन अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. उनके पास से घटना में प्रयुक्त तीन पिस्टल, आठ कारतूस, क्विड कार, अपाची बाइक के अलावा व्यवसायी से लूटे गये 16 लाख कैश बरामद किये गये हैं.
एसपी क्षत्रनील सिंह ने बताया कि रामगढ़वा इनरवा गांव के सुजित उर्फ छोटू यादव, उसके पिता बृजा प्रसाद यादव व सगे भाई अनिल यादव की गिरफ्तारी हुई है. तीनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. वहीं घटना में शामिल रक्सौल व नेपाल के चार बदमाशों के नाम का खुलासा भी किया गया है, जिसके आधार पर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
पदाधिकारी होंगे पुरस्कृत
एसपी ने कहा कि छापेमारी में सदर डीएसपी मुरली मनोहर मांझी, रक्सौल डीएसपी संजय कुमार झा, रक्सौल इंस्पेक्टर अजय कुमार, नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार, छतौनी इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव, रामगढ़वा थानाध्यक्ष राजेश कुमार, सुगौली थानाध्यक्ष सुनिल कुमार, हरैया थानाध्यक्ष कुमार रौशन, सुगौली के दारोगा सुनील कुमार, टेक्निकल सेल के चिरंजीवी, नगर थाना के सिपाही विमल कुमार सहित अन्य शामिल थे. टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी व जवानों को पुरस्कृत किया जायेगा.
सुजित को नशा खिला लूट लिया था सामान
एसपी ने बताया कि अरविंद के लिए सुजित नेपाल से मेमोरी कार्ड की तस्करी करता था. दो अप्रैल को सुजित नेपाल के व्यवसायी अनिल व्याहुत से 28 लाख का मेमोरी कार्ड लेकर अरविंद को देने पटना जा रहा था.
बीच रास्ते में बदमाशों ने उसे नशा खिला सारा सामान लूट लिया. नेपाल के व्यवसायी ने पैसा देने का दबाव बनाया, तो उसने कर्ज लेकर व जमीन गिरवी रख उसका पैसा चुकाया था. इस बीच वह पटना के बाकरगंज स्थित अरविंद के कार्यालय में गया, तो उसकी नजर मेमोरी कार्ड सहित लूटे गये बैग पर पड़ी. उसे विश्वास हो गया कि मेमोरी कार्ड लूटवाने में अरविंद का हाथ है. उसके बाद से ही उसने अरविंद की हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी.
प्लानिंग के तहत उसने 25 जून को अरविंद व उसके चालक बीरू प्रसाद को सुगौली थाने के छपवा बहास के पास चलती गाड़ी में गोली मार दी. चालक घायल हो गया, जबकि अरविंद की मौत हो गयी. एसपी ने कहा कि वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान कर घटना का खुलासा किया गया है. अपराधियों के खिलाफ ठोस साक्ष्य भी मिले हैं. स्पीडी ट्रायल के तहत अपराधियों को सजा दिलायी जायेगी.
नेपाल के व्यवसायी अनिल व्याहुत के बुलावे पर 30 लाख लेकर पटना से निकला था अरविंद
मोतिहारी : सुगौली के छपरा बहास के पास पटना के व्यवसायी अरविंद कुमार चौधरी की हत्या मामले में गिरफ्तार मुख्य साजिशकर्ता सुजीत उर्फ छोटू यादव ने पुलिस के समक्ष साजिश से लेकर अंजाम तक में शामिल सभी लोगों के नामों का खुलासा किया है.
बताया कि हत्या व लूट की साजिश में उसके पिता बृजा प्रसाद यादव, भाई अनिल यादव के अलावा रक्सौल नागा रोड के सौरभ भारती, नेपाल वीरगंज के दिलीप कुमार, हरपुर के बेलवा गिरी टोला का पप्पू गिरि व नेपाल वीरगंज का व्यवसायी अनिल व्याहुत शामिल था.
अरविंद पैसा मांगने लगा था
अनिल ने प्लानिंग के तहत अरविंद को मेमोरी कार्ड की डिलेवरी देने के लिए 30 लाख कैश लेकर नेपाल आने को कहा. उसके बुलावे पर अरविंद 25 जून की सुबह केयूबी गाड़ी से चालक बीरू के साथ कैश लेकर नेपाल के लिए रवाना हुआ. अरविंद पटना से निकल चुका है. यह जानकारी अनिल ने सुजीत को दी. साथ ही दो अपराधी पप्पू गिरि व दिलीप कुमार को सुजीत के घर रामगढ़वा इनरवा भेजा.
सुजीत व उसका भाई अनिल यादव के अलावे पप्पू गिरि, दिलीप कुमार क्विड गाड़ी से तथा सौरभ भारती आपाची बाइक से मोतिहारी के बंजरिया सिंघिया गुमटी के पास पहुंच व्यवसायी अरविंद के आने का इंतजार करने लगे. अरविंद 11:30 बजे पहुंचा.
उसकी गाड़ी में सुजीत व पप्पू गिरि सवार हो गये, जबकि अनिल व दिलीप क्विड गाड़ी तथा सौरभ भारती आपाची बाइक से उनके पीछे लग गये. उसने यह भी बताया है कि 28 लाख का माल लुटवाने के बाद अरविंद पैसा मांगने लगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन