नहर में डूबने से भाई-बहन की मौत

पहाड़पुर (मोतिहारी)/मुजफ्फरपुर : लौकाहां पकड़िया गांव में ननिहाल आये दो सगे भाई-बहन की मौत तिरहुत मुख्य नहर में नहाने के दौरान डूबने से हो गई. दोनों की पहचान मुजफ्फरपुर के सरैयागंज टावर चौक निवासी चंदन कुमार गुप्ता के पुत्र आशीष कुमार (10) व पलक कुमारी (8) के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष […]
पहाड़पुर (मोतिहारी)/मुजफ्फरपुर : लौकाहां पकड़िया गांव में ननिहाल आये दो सगे भाई-बहन की मौत तिरहुत मुख्य नहर में नहाने के दौरान डूबने से हो गई. दोनों की पहचान मुजफ्फरपुर के सरैयागंज टावर चौक निवासी चंदन कुमार गुप्ता के पुत्र आशीष कुमार (10) व पलक कुमारी (8) के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सीबी शुक्ला ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है. जानकारी के अनुसार सोनालाल साह के लड़के धनंजय साह की शादी 25 जून को होनी है.
शादी में शरीक होने सोनालाल की पुत्री अपने बच्चों के साथ आयी थी. मंगलवार करीब नौ बजे बच्चे खेल-खेल में नहर में नहाने गये, जहां पानी मे डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई. सीओ अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आवश्यक कार्रवाई पूरी कर जल्द ही सरकारी सहायता राशि दी दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










