..तो 50 लाख के लिए कार्यालय में लगायी आग

मोतिहारी : तुरकौलिया प्रखंड के सीडीपीओ कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग अधिकारियों ने नजर पर प्रथम दृष्टया साजिश का नतीजा है. इस साजिश के पीछे 50 लाख से अधिक की गड़बड़ी हो सकती है, जो पकड़ में न आये इसलिए अग्निकांड को शॉर्ट सर्किट से जोड़कर घटना को अंजाम दिया गया है. जांच […]
मोतिहारी : तुरकौलिया प्रखंड के सीडीपीओ कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग अधिकारियों ने नजर पर प्रथम दृष्टया साजिश का नतीजा है. इस साजिश के पीछे 50 लाख से अधिक की गड़बड़ी हो सकती है, जो पकड़ में न आये इसलिए अग्निकांड को शॉर्ट सर्किट से जोड़कर घटना को अंजाम दिया गया है. जांच टीम के एडीएम मनोज कुमार रजक, एसडीओ प्रियरंजन राजू, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार, फायर अधिकारी प्रेम दास घटना की जांच कर लौट चुके हैं. जांच के दौरान पूछताछ में जो तथ्य उभर कर सामने आया है वह कई सवालों को खड़ा कर रहा है. जब शार्ट सर्किट हुआ तो आलमीरा के उपर का बिजली तार कैसे गला.
अगर शार्ट सर्किट हुआ तो उसका कीट व बोर्ड भी जल जाता जो नहीं जला है. पास का दूसरा आलमीरा बच गया, जबकि महत्वपूर्ण कागजात वाले बंद आलमीरा का पूरा कागजात कैसे जल गया. कागजात का एक टुकड़ा भी कैसे नहीं बचा. मच्छररोधी क्वायल जला हुआ मिला है जो वहां कैसे जला. प्रधान सहायक द्वारा यह कहा जा रहा है कि चाभी ऑपरेटर को देकर पटना चले गये थे, जबकि ऑपरेटर का कहना है कि मेरे पास गेट का चाभी था. आलमीरा की चाभी प्रधान सहायक के पास था. दो कर्मियों का विरोधाभासी बयान व आग लगने व शोरगुल के बाद कैंपस के अधिकारी व कर्मी जगे लेकिन प्रधान सहायक की नींद न खुलना कई सवालों को जन्म दे रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




