जिला जज समेत पदाधिकारियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2018 4:47 AM

विज्ञापन

मोतिहारी : विश्व नशा मुक्ति दिवस पर गुरुवार को न्यायालय परिसर स्थित जिला जज सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान सभी उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों ने नशा या तंबाकू का सेवन नहीं करने एवं करने देने तथा नशीले पदार्थों का व्यापार नहीं करने तथा व्यापार में किसी प्रकार का सहयोग नहीं करने […]

विज्ञापन

मोतिहारी : विश्व नशा मुक्ति दिवस पर गुरुवार को न्यायालय परिसर स्थित जिला जज सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान सभी उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों ने नशा या तंबाकू का सेवन नहीं करने एवं करने देने तथा नशीले पदार्थों का व्यापार नहीं करने तथा व्यापार में किसी प्रकार का सहयोग नहीं करने की शपथ ली. कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान मे आयोजित की गयी. इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विकाश कुमार सिंह ने जिला जज सह विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष के एस सिंह सैंगर के निर्देश पर उपस्थित पदाधिकारियो को शपथ दिलायी,

जिसे सभी पदाधिकारियों ने दोहराया. मौके पर प्राधिकार के अध्यक्ष एवं सचिव सहित परिवार न्यायालय के न्यायाधिश, सीजेएम सत्यनरायण राम, भूपेंद्र सिंह, एससी श्रीवास्तव, सभी एडीजे न्यायिक पदाधिकारी, विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शेष नरायण कुवर, सचिव डाक्टर शम्भुशरण सिंह, अधिवक्ता प्रभाष त्रीपाठी, मनोज कुमार तिवारी, दिनेश्वर प्रसाद, न्यायालय के नजीर शीशीर कुमार, प्रधान सहायक प्रभुशरण तिवारी, लोक अदालत के कर्मी रंधीर कुमार, अरुनेश कुमार, कृष्णा कुमार सहित अधिवक्ता एवं न्यायालय कर्मी मौजुद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन