मोतिहारी : बस का सहायक चालक हिरासत में, रजिस्ट्रेशन नंबर भी फर्जी निकला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2018 9:01 AM
मोतिहारी : मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही साहिल राज ट्रेवल्स बस में गुरुवार को आग लगने से पहले सभी यात्री निकल चुके थे. डीएम रमण कुमार ने शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में सवार यात्रियों की सूची भी जारी की. डीएम ने यह भी बताया कि फॉरेंसिक जांच में मौत की पुष्टि नहीं हुई है. इस बीच […]
मोतिहारी : मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही साहिल राज ट्रेवल्स बस में गुरुवार को आग लगने से पहले सभी यात्री निकल चुके थे. डीएम रमण कुमार ने शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में सवार यात्रियों की सूची भी जारी की. डीएम ने यह भी बताया कि फॉरेंसिक जांच में मौत की पुष्टि नहीं हुई है.
इस बीच पुलिस ने सदर अस्पताल में नाम बदल कर इलाज करा रहे बस के सह चालक राजदेव यादव को को हिरासत में ले लिया है. वह उत्तर प्रदेश के चंदौली का रहने वाला है.
हालांकि, राजदेव अब भी खुद को बस का उपचालक होने से इंकार कर रहा है. उसका कहना है कि उसने मुजफ्फरपुर से दिल्ली जाने के लिए बस पकड़ी थी. जानकारी के अनुसार साहिल राज ट्रेवल्स का रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी है. वह मोटर कैड की श्रेणी में दर्ज है.
यूपी परिवहन विभाग इसकी जांच में जुटा है. मोटर कैड सामान्य बस की श्रेणी मानी जाती है, लेकिन वह लग्जरी बस के नाम बस का सहायक पर मुजफ्फरपुर से वाया पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, गोरखपुर होते हुए दिल्ली जा रही थी. इस संबंध में कोटवा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है.
जांच में नहीं हुई मौत की पुष्टि
पटना से आयी फॉरेंसिक टीम के अलावा हाजीपुर और सीतामढ़ी से आयी एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंच कर जांच की. कुछ नमूने भी एकत्रित किये. डीएम रमण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में भी तकनीकी विशेषज्ञों ने मौत से संबंधित किसी साक्ष्य की पुष्टि नहीं की है.
उन्होंने बताया कि मुजफ्फपुर से 13 लोग सवार थे और कुछ लोग गोपालगंज में सवार होने वाले थे. डीएम ने बताया कि आठ यात्रियों का सदर अस्पताल में इलाज किया गया. शेष पांच व महिला यात्री से दूरभाष व अन्य माध्यम से संपर्क साधा गया.
बस यात्रियों की सूची जारी
संजीव कुमार- समस्तीपुर
श्रुति कुमारी- दरभंगा
चिंटू कुमार चौधुर-समस्तीपुर
विनोद कुमार-सीतामढ़ी
अमित कुमार- बेगूसराय
रिंकू कुमारी- बेगूसराय
आदित्य श्रीवास्तव-सीतामढ़ी
राजदेव यादव-चंदौली यूपी
अब्दुल कादिर-
राहुल कुमार
विशाल कुमार
अभिषेक कुमार
मो. इम्तेयाज
इसके अलावा एक महिला व एक बच्चा शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










