तेज रफ्तार से व मनमाने ढंग से चला रहा था बस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2018 2:07 AM
विज्ञापन
मोतिहारी : कोटवा बस हादसे में चालक की लापरवाही सामने आयी है. मुजफ्फरपुर से यात्रियों को लेकर बस दिल्ली के लिए 2:15 बजे शाम में रवाना हुआ. चालक बस को तेज रफ्तार व मनमाने ढंग से चला रहा था.बस की तेज रफ्तार के कारण यात्री काफी डर गये. कुछ यात्रियों ने चालक को संतुलित होकर […]
विज्ञापन
मोतिहारी : कोटवा बस हादसे में चालक की लापरवाही सामने आयी है. मुजफ्फरपुर से यात्रियों को लेकर बस दिल्ली के लिए 2:15 बजे शाम में रवाना हुआ. चालक बस को तेज रफ्तार व मनमाने ढंग से चला रहा था.बस की तेज रफ्तार के कारण यात्री काफी डर गये. कुछ यात्रियों ने चालक को संतुलित होकर बस चलाने को कहा,लेकिन चालक नहीं माना.जिसका नतिजा हुआ कि बस कोटवा बेलवा माधो के पास असंतुलित होकर पटल गयी.
उसके बाद बस में आग लग गयी. घटना के पीछे इन्हीं कारणों का जिक्र करते हुए कोटवा थानाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के बयान पर अज्ञात चालक व खलासी के विरूद्ध मामला दर्ज हुआ है. प्राथमिकी में बताया गया है कि बस हादसे की सूचना पर कोटवा थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. वहां बस धु-धु कर जल रही थी. बस के बाहर निकले कुछ यात्री सड़क पर खड़े थे. यात्री संजीव कुमार व श्रुति कुमारी से पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि चालक बस को तेज रफ्तार व मनमाने ढंग से चला रहा था. उसे संतुलित होकर बस चलाने को कहा भी गया, लेकिन वह नहीं माना. तेज रफ्तार के कारण बस कोटवा बलेवा माधो के पास असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गयी. बस की खिड़की का शीशा तोड़ बाहर निकल कर यात्रियों ने अपनी जान बचायी. उक्त दोनों यात्रियों ने चालक पर आरोप लगाया है कि उसने जानबुझ कर यात्रियों के जान को खतरे में डाला. इधर थानाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि अज्ञात चालक व खलासी पर यात्रियों के हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










