मोतिहारी : जनादेश के खिलाफ साजिश नहीं होगी सफल : राधामोहन
Updated at : 13 Apr 2018 8:57 AM (IST)
विज्ञापन

विपक्षी पार्टियों द्वारा सदन की कार्यवाही को ठप करने के खिलाफ धरना पर बैठे भाजपा नेता पर्यटन मंत्री ने कहा विपक्षियों ने बर्बाद किया संसद का समय राष्ट्रहित में सबको मिलकर करनी है लोकतंत्र की रक्षा मोतिहारी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के पवित्र मंदिर संसद को […]
विज्ञापन
विपक्षी पार्टियों द्वारा सदन की कार्यवाही को ठप करने के खिलाफ धरना पर बैठे भाजपा नेता
पर्यटन मंत्री ने कहा विपक्षियों ने बर्बाद किया संसद का समय
राष्ट्रहित में सबको मिलकर करनी है लोकतंत्र की रक्षा
मोतिहारी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के पवित्र मंदिर संसद को मुट्ठी भर लोग बंधक बनाए हुए हैं. इसमें कांग्रेस की मुख्य भूमिका है. संसद में ठीक से काम करने नहीं दिया जा रहा.
बैंक से लोन लेकर विदेश भागने वालों के खिलाफ कड़े कानून बनाने के लिए जो बिल संसद में लाया गया है, उसे भी विपक्षियों ने पास नहीं होने दिया है. वे गुरुवार को भाजपा के उपवास कार्यक्रम के तहत शहर के नगर भवन में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.
संसद में विपक्ष की लोकतंत्र विरोधी गतिविधियों एवं संसदीय मर्यादा के विरुद्ध आचरण को लेकर देशव्यापी भाजपा के एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम के मौके पर उनके साथ पार्टी के स्थानीय विधायक सह मंत्री प्रमोद कुमार सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष को होश में आना चाहिए. जनादेश के खिलाफ विपक्षियों की साजिश सफल नहीं होने दिया जायेगा. पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि देश की जनता ने जिन्हें नेता विरोधी दल बनने लायक जनादेश नहीं दिया, वही आज देश की जनता के विकास के लिए संसद में लाये गये प्रस्तावों को पारित नहीं होने दे रहे हैं.
देश व प्रदेश का तेजी से हो रहा विकास : डॉ प्रेम कुमार
कृषि मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश व राज्य का तेजी से विकास हो रहा है. जिसको विपक्षी पार्टियों द्वारा अपने भ्रष्ट क्रियाकलापों द्वारा बाधित करने का कार्य किया जा रहा है. जिसे जनता देख रही है. मंत्री बृजकिशोर बिंद ने लोगों से विपक्षी पार्टियों की विरोधी बातों में न आकर प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करने के लिए एनडीए को सहयोग करने की अपील की.
लोकतंत्र से विश्वासघात : गोपाल नारायण
राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि विपक्षी पार्टियां जनता की सेवा न कर देश व देश के लोकतंत्र के साथ विश्वासघात कर रही हैं. भारत की जनता नरेंद्र मोदी जैसे राष्ट्र भक्त, राष्ट्र सेवक नेता को ऐसा जनादेश दे कि लोकसभा के साथ ही राज्यसभा में भी स्पष्ट बहुमत दे, जिससे लोक कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही कांग्रेस द्वारा की गयी बड़ी गलतियों को दूर कर तेजी से राष्ट्र का विकास किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




