दुष्कर्म के मामले में दो को 20-20 वर्ष की सजा
Updated at : 13 Apr 2018 6:39 AM (IST)
विज्ञापन

बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट से 1.30 लाख लूटे हथियार व कारतूस के साथ सात अपराधी गिरफ्तार निशानदेही पर आधा दर्जन थाने की पुलिस संभावित ठिकानों पर कर रही छापेमारी बरियारपुर से एक अपराधी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता मोतिहारी : पुलिस ने हत्या व लूट की घटना को अंजाम देने […]
विज्ञापन
बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट से 1.30 लाख लूटे
हथियार व कारतूस के साथ सात अपराधी गिरफ्तार
निशानदेही पर आधा दर्जन थाने की पुलिस संभावित ठिकानों पर कर रही छापेमारी
बरियारपुर से एक अपराधी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
मोतिहारी : पुलिस ने हत्या व लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे एक संगठित गिरोह के सात अपराधियों को पकड़ा है. पुलिस ने छतौनी थाने के छोटाबरियारपुर से एक अपराधी को पहले गिरफ्तार किया.
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर गिरोह के अन्य छह बदमाशों को धर दबोचा. उनके पास से तीन देसी पिस्टल, दर्जन भर कारतूस, सेलफोन सहित अन्य आपत्तिजनक समान बरामद हुआ है. पुलिस को शक है कि इस गिरोह का तार एक प्रतिबंधित संगठन से भी है. पूछताछ में बदमाशों से मिले इनपुट के आधार पर नगर, छतौनी, बंजरिया, चिरैया, पीपराकोठी सहित अन्य थानों की पुलिस पकड़ीदयाल व उसके आसपास के इलाकों में छुपे बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
इस संबंध में पुलिस अनुसंधान प्रभावित होने के कारण कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. हालांकि इतना जरूर बता रही है कि यह गिरोह किसी की हत्या या लूट की घटना को अंजाम देने के फिराक में थे. मोबाइल लिसनिंग के आधार पर पुलिस ने एक बड़ी घटना को होने से रोक लिया है. पुलिस ने पीपरा के रूपेश कुमार, पीपराकोठी के विवेक कुमार के अलावे राकेश कुमार, विकास कुमार सहित अन्य को गिरफ्तार किया है. सभी को गोपनीय स्थान पर रख पूछताछ चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




