मोतिहारी में एसिड अटैक, महिला झुलसी

Updated at : 09 May 2014 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
मोतिहारी में एसिड अटैक, महिला झुलसी

मोतिहारीः मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सुरहा गांव में मुखलाल महतो के घर में घुस कर उसकी प-ी कुंती देवी के चेहरे पर दरिंदों ने तेजाब डाल दिया. उसका चेहरा व शरीर का आधा हिस्सा तेजाब से बुरी तरह जल गया है. घायल अवस्था में परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भरती कराया. घटना बुधवार रात […]

विज्ञापन

मोतिहारीः मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सुरहा गांव में मुखलाल महतो के घर में घुस कर उसकी प-ी कुंती देवी के चेहरे पर दरिंदों ने तेजाब डाल दिया. उसका चेहरा व शरीर का आधा हिस्सा तेजाब से बुरी तरह जल गया है.

घायल अवस्था में परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भरती कराया. घटना बुधवार रात एक बजे के आसपास की बतायी जा रही है. सूचना पर गुरुवार की सुबह थानाध्यक्ष दिलीप कुमार व जमादार सुरेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंच कर पीड़िता का बयान दर्ज किया. कुंती देवी के बयान पर गांव के ही सुरेश महतो, अजीत पासवान व राजू गिरि को आरोपित किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

घायल कुंती देवी ने पुलिस को बताया कि 10 दिन पहले गांव के ही सुरेश महतो उससे गिट्टी मांगने आया था. उसके गिट्टी देने से इनकार करने पर सुरेश ने गाली-गलौज करते हुए शरीर पर तेजाब फेंक कर जलाने की धमकी दी. बुधवार की रात वह अपनी 12 वर्षीय बेटी प्रमिला के साथ घर में सोयी थी. उसके पति आंगन में सो रहे थे. फाटक खुला हुआ था. इसका फायदा उठा कर तीन लोग घर में घुस गये और सोये अवस्था में कुंती देवी के शरीर पर तेजाब डाल दिया. मां की चीख से प्रमिला की नींद खुली. उसने तेजाब का बोतल लिए एक व्यक्ति का हाथ पकड़ लिया. नोक-झोंक में तेजाब से उसका हाथ भी जल गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन