पटना से ढाका के लिए चले छात्र का अपहरण!

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2017 5:25 AM

विज्ञापन

सिकरहना (मोतिहारी) : पटना में रहकर पढ़ाई करने वाले सराठा निवासी अनुराग राज पटना से घर आने के दौरान लापता हो गया. इस संबंध में गायब छात्र के चाचा नरेंद्र शर्मा ने सोमवार को ढाका थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. बताया कि सात दिसंबर को अनुराग पटना से घर सराठा के […]

विज्ञापन

सिकरहना (मोतिहारी) : पटना में रहकर पढ़ाई करने वाले सराठा निवासी अनुराग राज पटना से घर आने के दौरान लापता हो गया. इस संबंध में गायब छात्र के चाचा नरेंद्र शर्मा ने सोमवार को ढाका थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. बताया कि सात दिसंबर को अनुराग पटना से घर सराठा के लिए बस पकड़ा. रास्ते में उसके मोबाइल नंबर 8292245124 पर बात हुई, तो बताया कि ढाका पहुंचने वाला हूं. इसके बाद से उसके मोबाइल पर बात नहीं हो रही है. वह घर भी नहीं पहुंच पाया है. रिश्तेदार व उसके मित्रों से उसकी जानकारी ली गयी लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है. आशंका है कि उसका किसी ने अपहरण कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन