बालक की मौत मामले में ग्रामीण चिकित्सक पर प्राथमिकी

Updated at : 13 Apr 2014 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
बालक की मौत मामले में ग्रामीण चिकित्सक पर प्राथमिकी

मोतिहारीः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रमगढ़वा गांव में गुरुवार की रात इलाज के दौरान तीन वर्षीय बालक सुजीत कुमार की हुई मौत मामले उसकी मां बबीता देवी के आवेदन पर गंवई चिकित्सक सत्येंद्र सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि चिकित्सक द्वारा इलाज के दौरान ओडीसेफ […]

विज्ञापन

मोतिहारीः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रमगढ़वा गांव में गुरुवार की रात इलाज के दौरान तीन वर्षीय बालक सुजीत कुमार की हुई मौत मामले उसकी मां बबीता देवी के आवेदन पर गंवई चिकित्सक सत्येंद्र सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि चिकित्सक द्वारा इलाज के दौरान ओडीसेफ एवं डाइलोना इंजेक्शन का ओवरडोज देने के कारण सुजीत की मौत हुई है.

थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी गयी है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद बेसरा पिजर्व कर लिया गया है. बेसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा. यहां बताते चले कि तुरकौलिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी संजय राम का तीन वर्षीय पुत्र सुजीत अपनी मां बबीता देवी के साथ नाना महेंद्र राम के घर रमगढ़वा गया था. गुरुवार की शाम में पड़ोसी का लड़का सुजीत को साइकिल पर बैठा कर घुमा रहा था.

इसी बीच साइकिल से गिरने के कारण सुजीत के बायें पैर के खिल्ली हल्ला कट गया. परिजनों ने इलाज के लिए गंवई चिकित्सक सत्येंद्र सिंह को बुलाया. इलाज के दौरान सूई पड़ते ही आंख चमकने व उलटी होने के साथ ही उसकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद चिकित्सक श्री सिंह बीना कुछ कहे अपनी हीरो होंडा बाइक नंबर बीआर05एफ/8251 छोड़ कर फरार हो गये. परिजनों ने बाइक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन