पुलिस पर भी दागने लगे एके-47

कल्याणपुर : हीराछपरा में रविवार की रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ के बाद इसबात की चर्चा होने लगे है कि क्या अपराधी पहले से ज्यादा निडर हो गये है कि अब पुलिस पर भी एके 47 चलाने में संकोच नहीं कर रहे. चर्चा लाजिमी है, क्योंकि जिले में इससे पहले किसी भी अपराधी […]
कल्याणपुर : हीराछपरा में रविवार की रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ के बाद इसबात की चर्चा होने लगे है कि क्या अपराधी पहले से ज्यादा निडर हो गये है कि अब पुलिस पर भी एके 47 चलाने में संकोच नहीं कर रहे. चर्चा लाजिमी है, क्योंकि जिले में इससे पहले किसी भी अपराधी ने पुलिस पर एके 47 की तो दूर कट्टा से भी फायरिंग करने की जुर्रत नही की थी. नेपाल सीमावर्ती यह जिला अपराध के लिए पहले से ही चर्चित रहा है. कितने अपराधी उभरे और डॉन कहलाएं.
भाई जी व साहेब का नाम मिला, लेकिन किसी ने पुलिस से दो-चार हाथ करने की हिम्मत नहीं जुटायी. एक दशक पहले जिले दो-तीन घटनाएं ऐसी जरूर हुई थी, जिसमें अपराधियों ने पुलिस पर हथियार तानने की जुर्रत की तो पुलिस ने जबावी कार्रवाई में उन्हें मार भी गिराया था, लेकिन इसबार स्वाचालित हथियार के बदौलत अपराधियों ने पुलिस को सीधा जबाव दिया और फायरिंग करते हुए सभी भाग निकले.
पुलिस के लिए कुणाल की गिरफ्तारी तो पहले से ही चैलेंज बनी है, लेकिन कुणाल ने इसबार ऐसी हिमाकत की है, जिसको लेकर पुलिस में खलबली है. पुलिस की टीम कुणाल को जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




