नहाय-खाय आज, महिलाएं कल रखेंगी व्रत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2017 5:59 AM
मोतिहारी : पुत्र के स्वस्थ व दीर्घायु की कामना का पर्व जिउतिया बुधवार को है. प्रतिवर्ष यह पर्व आश्विन महीने के कृष्णपक्ष की प्रदोषकाल व्यापिनी अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है. इस दिन माताएं निर्जला व्रत रखकर बच्चों के कल्याण के लिए अनुष्ठान करेंगी. मंगलवार को नहाय-खाय है. माताएं विधि विधान से अपने परिवार […]
मोतिहारी : पुत्र के स्वस्थ व दीर्घायु की कामना का पर्व जिउतिया बुधवार को है. प्रतिवर्ष यह पर्व आश्विन महीने के कृष्णपक्ष की प्रदोषकाल व्यापिनी अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है. इस दिन माताएं निर्जला व्रत रखकर बच्चों के कल्याण के लिए अनुष्ठान करेंगी. मंगलवार को नहाय-खाय है. माताएं विधि विधान से अपने परिवार की महिला पूर्वजों और जिमुतवहन को सरसों तेल एवं खल्ली चढ़ा कर प्रार्थना करेंगी. वहीं चूल्हों और सियार की कथा भी सुनेंगी. इस क्रम में वे उन्हें चूड़ियां चढ़ाने के साथ दही भी खिलातीं हैं.
इस बीच माताएं एक समय का भोजन भी करेंगी. सूर्योदय होने के बाद माताओं का निर्जला व्रत प्रारंभ हो जाता है. व्रत का पारण 14 सितंबर यानी गुरुवार को होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










