सदर अस्पताल में महिला मरीजों का फूटा गुस्सा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2017 6:36 AM
मोतिहारी : सदर अस्पताल के महिला चिकित्सक के कक्ष में उस समय महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा, जब महिला चिकित्सक ने मरीज को देखने से इंकार कर दिया. चिकित्सक, नर्स व गार्ड को पीछे के रास्ते भागना पड़ा. महिलाओं ने गुस्से में चिकित्सक कक्ष के दरवाजे के शीशे तोड़ दिये. बाद में स्वास्थ्य कर्मियों के […]
मोतिहारी : सदर अस्पताल के महिला चिकित्सक के कक्ष में उस समय महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा, जब महिला चिकित्सक ने मरीज को देखने से इंकार कर दिया. चिकित्सक, नर्स व गार्ड को पीछे के रास्ते भागना पड़ा. महिलाओं ने गुस्से में चिकित्सक कक्ष के दरवाजे के शीशे तोड़ दिये. बाद में स्वास्थ्य कर्मियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ.
शुक्रवार को सदर अस्पताल में महिला मरीजों की काफी भीड़ उमड़ी थी. 10-11 बज गये एक भी महिला चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं आयी तो मरीजों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. ड्यूटी पर तैनात नर्सों ने इसकी शिकायत डीएस से किया. डीएस के आदेश पर डा़ॅॅ प्रीति गुप्ता 12 बजे अस्पताल पहुंची. तब मरीजों को देखने का सिलसिला शुरू हुआ. लगभग 1.45 बजे डा़ॅॅ गुप्ता द्वारा मरीज को देखने से इंकार कर चिकित्सक कक्ष में जाकर बैठ गयी. इतने में चार घंटे से खड़ी महिला मरीजों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और तोड़फोड़ शुरू कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










