मुजफ्फरपुर व बेतिया से चुरायी पांच बाइक के साथ अपराधी गिरफ्तार

मोतिहारी : मुफस्सिल पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मुजफ्फरपुर व बेतिया से चुरायी गयी पांच बाइक के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. वहीं गिरोह के चार बदमाश नदी में छलांग लगा भाग निकले. गिरफ्तार बाइक चोर मुफस्सिल थाना के थरघटवा का सुरेश सहनी है.पूछताछ में […]
मोतिहारी : मुफस्सिल पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मुजफ्फरपुर व बेतिया से चुरायी गयी पांच बाइक के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. वहीं गिरोह के चार बदमाश नदी में छलांग लगा भाग निकले. गिरफ्तार बाइक चोर मुफस्सिल थाना के थरघटवा का सुरेश सहनी है.पूछताछ में उसने गिरोह के फरार बदमाशों के नाम का खुलासा किया है, जिसके आधार पर पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि गुरुवार की शाम खबर मिली कि टिकुलिया ढाब टोला नदी किनारे चोरी की बाइक के साथ कुछ बदमाश इकठ्ठे है और ग्राहक के आने का इंतजार कर रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




