मुखिया व वार्ड सदस्यों पर गलत सूची बनाने का आरोप

Updated at : 09 Sep 2017 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
मुखिया व वार्ड सदस्यों पर गलत सूची बनाने का आरोप

मोतिहारी : तुरकौलिया प्रखण्ड के बेलवा राय पंचायत के मुखिया व वार्ड सदस्यों पर बाढ़ राहत सहायता के लिए गलत सूची तैयार करने का आरोप जदयू नेता चन्देश्वर पंडित ने लगाया है और इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है.सौंपे आवेदन में बताया गया कि केवल वैसे लोगों को सहायता पहुंचाने की कोशिश की गयी है […]

विज्ञापन

मोतिहारी : तुरकौलिया प्रखण्ड के बेलवा राय पंचायत के मुखिया व वार्ड सदस्यों पर बाढ़ राहत सहायता के लिए गलत सूची तैयार करने का आरोप जदयू नेता चन्देश्वर पंडित ने लगाया है और इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है.सौंपे आवेदन में बताया गया कि केवल वैसे लोगों को सहायता पहुंचाने की कोशिश की गयी है जो उनके चहेते हैं.

एक ही परिवार के कई लोगों को नाम दिलाने का प्रयास किया गया है जो नियमानूसार नही है.किसी परिवार में पांच भाई हैं और उसमें नाबालिग बच्चे भी हैं उन्हें भी छह हजार का लाभ पहुंचाया जा रहा है. वार्ड नम्बर-7 के मननपुर के दशरथ पटेल का नाम दो स्थानों पर था,जिन्हें 12 हजार का लाभ मिला है.इस मामले की जांच कराने व दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन