गोविंदगंज में व्यवसायी के पुत्र का अपहरण

अरेराज, मोतिहारीः गोविंदगंज थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी दवा व्यवसायी सह पीयुष सेवा आश्रम के अध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर के पुत्र गोलू कुमार का अपहरण कर लिए जाने की खबर है़ घटना सोमवार रात की है़ . अपहृत के पिता ने गोविंदगंज थाना में अपने पुत्र के अपहरण के संबंध में आवेदन दिया है़ डीएसपी […]
अरेराज, मोतिहारीः गोविंदगंज थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी दवा व्यवसायी सह पीयुष सेवा आश्रम के अध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर के पुत्र गोलू कुमार का अपहरण कर लिए जाने की खबर है़ घटना सोमवार रात की है़ . अपहृत के पिता ने गोविंदगंज थाना में अपने पुत्र के अपहरण के संबंध में आवेदन दिया है़ डीएसपी आलोक ने बताया कि मुङो मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है. इस मामले में त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की जायेगी़.
क्या है घटना
अपहृत के पिता बालेश्वर ठाकुर ने बताया कि सोमवार रात गोलू दुकान बंद कर सो गया था़ रात करीब साढ़े नौ बजे दो बाइक पर सवार कुछ युवक आये और घर में घुस कर गोलू के नाक पर कोई नशीली वस्तु सुंघा दी. फिर उसे बाइक पर लाद कर चले गए़ मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे श्री ठाकुर के मोबाइल पर गोलू का मैसेज आया कि रात में कुछ आदमी आये और मेरे मुंह के पास कुछ डाल दिय़े. सुबह करीब नौ बजे मेरी नींद खुली तो मैं एक बंद कमरे में हूं. किस जगह हूं, यह मुङो पता नहीं. मैं छिपा कर मोबाइल फोन साइलेंट मोड में रखा हूं. फोन मत कीजिए़ गोलू का मैसेज मिलते ही घर में कोहराम मच गया़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




