तीन जगहों पर अगलगी आधा दर्जन घर जले

Updated at : 04 Apr 2014 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
तीन जगहों पर अगलगी आधा दर्जन घर जले

चिरैयाः प्रखंड क्षेत्र के तीन अलग-अलग जगहों पर 24 घंटा के भीतर अगलगी की घटना में आधा दर्जन घर जल गये. इस घटना में एक वृद्ध महिला बूरी तरह झुलस कर घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार, सिरौना गांव में आग से उदय सिंह का घर जल गया, जबकि उनकी मां मानिक देवी झुलस कर […]

विज्ञापन

चिरैयाः प्रखंड क्षेत्र के तीन अलग-अलग जगहों पर 24 घंटा के भीतर अगलगी की घटना में आधा दर्जन घर जल गये. इस घटना में एक वृद्ध महिला बूरी तरह झुलस कर घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार, सिरौना गांव में आग से उदय सिंह का घर जल गया, जबकि उनकी मां मानिक देवी झुलस कर घायल हो गयी.

उनका इलाज ढाका रेफरल अस्पताल में चल रहा है. बुधवार की रात धरहरी गांव में अगलगी की घटना में बहादुर सिंह, जय मंगल सिंह, विपिन सिंह व अजय सिंह का घर जल गया. वहीं, बीएसएनएल टावर के पास महादेव बैठा के आवासीय मकान में आग लगने से 20 हजार की संपत्ति का नुकसान हुआ है. पीड़ित श्री बैठा ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही शंभुनाथ साह पर आग लगाने का आरोप लगाया है.

तीनों घटना में लगभग दो लाख की संपत्ति का नुकसान होना बताया जा रहा है. गुरुवार को सीओ सीताराम दास घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन