मारपीट में तीन दंपती घायल

Updated at : 02 Apr 2014 3:37 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट में तीन दंपती घायल

मोतिहारीः पीपराकोठी थाना क्षेत्र के मझरिया गांव में चंदेश्वर सहनी व उसकी पत्नी को पीट कर घायल करने के बाद केरोसिन छिड़क कर उसके घर में आग लगा दी गयी.सोमवार की है. दोनों पति-पत्नी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. नगर पुलिस को दिये बयान में चंदेश्वर ने गांव के ही बालदेव सहनी, […]

विज्ञापन

मोतिहारीः पीपराकोठी थाना क्षेत्र के मझरिया गांव में चंदेश्वर सहनी व उसकी पत्नी को पीट कर घायल करने के बाद केरोसिन छिड़क कर उसके घर में आग लगा दी गयी.सोमवार की है. दोनों पति-पत्नी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. नगर पुलिस को दिये बयान में चंदेश्वर ने गांव के ही बालदेव सहनी, विनोद सहनी, चंदन सहनी, शोभा देवी सहित अन्य को आरोपित किया है. नगर इंस्पेक्टर प्रियरंजन ने बताया कि कार्रवाई के लिए पीड़ित के आवेदन को पीपराकोठी थाना भेज दिया गया है.

संपत्ति विवाद में दंपती पर जानलेवा हमला

मोतिहारी . हरसिद्धि थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में संपत्ति के विवाद को लेकर मुस्तकीम अंसारी व उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुस्तकीम अपने घर में खंभा गाड़ रहा था. इसी बीच उसका भाई सेराज अंसारी, मेराज अंसारी, एजाज अंसारी, रेयाज अंसारी, हजरा खातून व सबनम खातून लाठी-डंडा लेकर घर में घुस गये. गाली-गलौज करते हुए उसे खंभा गाड़ने से रोक दिया. विरोध करने पर सभी ने मुस्तकीम व उसकी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया. नगर पुलिस ने मुस्तकीम का बयान दर्ज कर कार्रवाई के लिए हरसिद्धि थाना भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन