बोलेरो की ठोकर से युवक घायल

मोतिहारीः रेडक्रास के पास बुधवार की रात में एक लापरवाह बोलेरो के चालक ने पप्पु सिंह नामक युवक को ठोकर मार घायल कर दिया. घटना के बाद बोलेरो पर सवार कुछ लोगों ने उल्टे घायल युवक की बेरहमी से पिटाई भी कर दी. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल युवक चिरैया थाना […]
मोतिहारीः रेडक्रास के पास बुधवार की रात में एक लापरवाह बोलेरो के चालक ने पप्पु सिंह नामक युवक को ठोकर मार घायल कर दिया. घटना के बाद बोलेरो पर सवार कुछ लोगों ने उल्टे घायल युवक की बेरहमी से पिटाई भी कर दी. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल युवक चिरैया थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव का रहने वाला है. उसने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
-एसड्राइव में 54 गिरफ्तार: मोतिहारी . जिले में फरार वारंटियों व अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार की रात एस ड्राइव अभियान चलाया गया. इस दौरान 54 लोग पकड़े गये, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों से कांड में फरार 13 अभियुक्त व 41 वारंटी को गिरफ्तार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




