बिहार में कोरोना और Cyclone Yaas के बीच चमकी बुखार का खौफ, मुजफ्फरपुर में एक बच्चे की AES से मौत

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 May 2021 1:34 PM

विज्ञापन

Chamki Bukhar, Cyclone Yaas Update: बिहार में कोरोना वायरस और तूफान यास के कहर के बीच चमकी बुखार का खौफ शुरु हो गया है. मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में भर्ती पारू के मझौलिया गांव निवासी दो वर्षीय मो. अफरान की एइएस से मंगलवार को मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से मौत का चौथा मामला है. वहीं विभाग की ओर से सभी पीएचसी में चमकी के इलाज की व्यवस्था का निर्देश दिये गये हैं.

विज्ञापन

बिहार में कोरोना वायरस और तूफान यास के कहर के बीच चमकी बुखार का खौफ शुरु हो गया है. मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में भर्ती पारू के मझौलिया गांव निवासी दो वर्षीय मो. अफरान की एइएस से मंगलवार को मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से मौत का चौथा मामला है. वहीं विभाग की ओर से सभी पीएचसी में चमकी के इलाज की व्यवस्था का निर्देश दिये गये हैं.

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह में चमकी बुखार के लक्षण से पीड़ित चार बच्चों को एसकेएमसीएच के पीकू में भर्ती कराया गया. इसमें से अफरान में एइएस पुष्टि की गयी थी. उसे डॉ गोपाल शंकर सहनी की यूनिट में भर्ती किया गया था. परिजन ने बताया कि सोमवार की सुबह अफरान की अचानक तबीयत खराब हो गयी थी. गंभीर हालत देख उसे पीएचसी ले गये. वहां के डॉक्टर ने उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया.

शिशु रोग विभागाध्यक्ष डाॅ गोपाल शंकर सहनी ने बताया कि बच्चे का ब्लड शुगर कम था. गंभीर हालत में उसे भर्ती कराया गया था. मंगलवार की दोपहर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गयी. इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गयी. अब तक कुल 20 बच्चों में एइएस की पुष्टि हुई है. जिसमें से चार बच्चे की मौत हो चुकी है.

Also Read: Chamki Bukhar: कोरोना के बीच बिहार में डराने लगा चमकी बुखार, उत्तर बिहार में अब तक दो की मौत

बिहार में तूफान यास का अलर्ट जारी- बता दें कि बिहार में पहले से ही तूफान यास का अलर्ट जारी है. राज्य में 27 मई से लेकर 31 मई तक मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है. तूफान यास (Toofan Yaas) का सबसे अधिक असर बिहार (Bihar) के सेंट्रल और साउथ इलाके में पड़ेगा.

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन