DU Recruitment 2023: बिना परीक्षा दिए दिल्ली विश्वविद्यालय में नौकरी पाने का मौका, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी ?

Published at :08 Jun 2023 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
DU Recruitment 2023: बिना परीक्षा दिए दिल्ली विश्वविद्यालय में नौकरी पाने का मौका, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी ?

DU Recruitment 2023 दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक वेतन लेवल 10 में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 79 पद रिक्त हैं. इन पदों पर 15 तक आवेदन किए जा सकते हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद नियुक्त होने वालों को 57,700 प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी.

विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में बिना पैसा दिए नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का शानदार अवसर है. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर है. दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती (DU Recruitment 2023) के लिए वैकेंसी निकाली है.

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. DU SOL की आधिकारिक वेबसाइट colrec.uod.ac.in और sol.du.ac.in पर जाकर आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं. इन पदों (DU Bharti 2023) आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून, 2023 है.

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में शैक्षणिक वेतन लेवल 10 में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 79 पद रिक्त हैं. इन पदों पर आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 जून है. कॉलेज के विभिन्न विभागों में अन्य सामान्य भत्तों के अलावा 7वें सीपीसी वेतन मैट्रिक्स के अनुसार 57,700 प्रतिमाह सैलरी (DU Salary) दी जाएगी.

असिस्टेंट प्रोफ्रेसर बनने की क्या है योग्यता

Delhi University में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन