बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में छत का प्लास्टर गिरा, अल्ट्रसाउंड कर रही नर्स घायल

बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में बुधवार को उस वक्त भगदड़ मच गया जब एक भवन का जर्जर छत के प्लास्टर का एक हिस्सा गिर गया. पीएमसीएच में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.
पटना. बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में बुधवार को उस वक्त भगदड़ मच गया जब एक भवन का जर्जर छत के प्लास्टर का एक हिस्सा गिर गया. पीएमसीएच में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. बुधवार दोपहर को पीएमसीएच के प्रसूति विभाग के अल्ट्रासाउंड रूम में अचानक छत से एक बड़ा चट्टाननुमा प्लास्टर गिर गया. उस रूम में एक दिव्यांग जूली नाम की ए ग्रेड नर्स मौजूद थी. पूरा प्लास्टर उसके शरीर पर आ गिरा, जिससे उसके सिर में काफी चोट आयी है.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है नर्स जुली शर्मा अल्ट्रसाउंड कर रही थी, तभी हॉस्पिटल का छत से प्लास्टर का टुकड़ा गिर गया. इससे उसे गंभीर चोट आयी. वहीं घटना के बाद कुछ समय के लिए हॉस्पिटल में भगदड़ जैसी स्थिति हो गयी. जिस भवन में अल्ट्रासाउंड हो रहा था, उसका कमरा जर्जर बताया जाता है. इसी वजह से छत का एक टुकड़ा गिर गया और नर्स हादसे का शिकार हो गयी. कहा जा रहा है कि जिस भवन में अल्ट्रासाउंड हो रहा था उसका कमरा जर्जर बताया जाता है. इसी वजह से छत का एक टुकड़ा गिर गया और नर्स हादसे का शिकार हो गई.
घटना के बाद अन्य नर्सों ने अब पीएमसीएच प्रशासन पर सवाल उठाया है. उन्होंने सवाल किया कि आखिर जर्जर बिल्डिंग में कैसे कार्य होगी. घायल नर्स का इलाज किया जा रहा है. इस मामले में अब तक अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई बयान नहीं आया है. घटना के बाद अल्ट्रसाउंड का काम बाधित है. मामले को लेकर अस्पताल का कोई कर्मी अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










