CBSE CTET 2022: आज से शुरू होगा सीटेट के लिए आवेदन, फॉर्म भरने से पहले जानें जरूरी बातें

Updated at : 31 Oct 2022 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
CBSE CTET 2022: आज से शुरू होगा सीटेट के लिए आवेदन, फॉर्म भरने से पहले जानें जरूरी बातें

CBSE CTET 2022 पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू हो गया है. योग्य अभ्यर्थी इसके लिए संस्थान की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 24 नवंबर है.

विज्ञापन

CBSE CTET 2022: सीबीएसइ की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीइटी) दिसंबर 2022 के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गयी है. आज से अभ्यर्थी सीटीइटी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 24 नवंबर निर्धारित की गयी है. फीस का भुगतान 25 नवंबर तक किया जा सकेगा. सामान्य व ओबीसी के स्टूडेंट्स को पेपर 1 या पेपर 2 के लिए एक हजार रुपये या दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये देने होंगे. एससी, एसटी व विकलांग कोटि के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और दोनों पेपर के लिए 600 रुपये देने होंगे.

सीटीइटी का आयोजन दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 में कंप्यूटर बेस्ड मोड से होगा. स्टूडेंट्स अधिक जानकारी ctet.nic.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं. परीक्षा की तिथि व सेंटर की जानकारी स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड में अंकित रहेगी. विस्तृत सूचना बुलेटिन जल्द ही जारी कर दी जायेगी.

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा सेंटर

सीबीएसइ ने कहा है कि परीक्षा शहर का विकल्प केवल ऑनलाइन आवेदन भरते समय पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होगा. बोर्ड ने कहा है कि जो उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र पूर्ण करके परीक्षा शुल्क का भुगतान कर देंगे, उनको पहले आओ पहले पाओ आधार पर उस विशेष शहर में कुल क्षमता भी पोर्टल पर उपलब्ध होगी.

परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक लाना जरूरी

आवेदन पत्र भरते समय या परीक्षा शुल्क भुगतान करते समय या परीक्षा शुल्क पोर्टल पर अपडेट होने के दौरान यदि किसी विशेष शहर की कुल क्षमता पूर्ण हो जाती है, तो उम्मीदवार को या तो किसी अन्य शहर का चयन करने या भुगतान को रद्द करने का विकल्प दिया जायेगा. सीटीइटी न्यूनतम अंक : सीटीइटी परीक्षा को पास करने के लिए किसी भी अभ्यर्थी को न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करना आवश्यक है. सामान्य वर्ग के स्टूडेंट्स को परीक्षा में कम-से- कम 60 प्रतिशत लाना जरूरी है. वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के स्टूडेंट्स के लिए यह न्यूनतम अंक 55 प्रतिशत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन