बिहार नगर निकाय चुनाव के लिए थम गया प्रचार का शोर, 21 जिलों के 31 नगर निकायों के लिए 9 जून को होगी वोटिंग

बिहार में नगर निकाय आम चुनाव के लिए प्रचार का शोर आज यानी बुधवार शाम 5 बजे थम गया. नगर चुनाव और उपचुनाव के लिए 9 जून को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी. सभी सीटों के लिए मतदान ईवीएम से कराया जाएगा. इसके लिए जिलों में ईवीएम की जांच की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है.
पटना. बिहार में नगर निकाय आम चुनाव के लिए प्रचार का शोर आज यानी बुधवार शाम 5 बजे थम गया. नगर चुनाव और उपचुनाव के लिए 9 जून को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी. सभी सीटों के लिए मतदान ईवीएम से कराया जाएगा. इसके लिए जिलों में ईवीएम की जांच की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. आयोग के अनुसार नगर निकाय आम चुनाव और उप चुनाव को लेकर तीन वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. बिहार में इससे पहले निकाय चुनाव का पहला चरण पूरा हो चुका है.
आयोग के अनुसार राज्य के 21 जिलों के 31 नगर निकायों (2 नगर निगम, 18 नगर परिषद व 11 नगर पंचायत) में आम चुनाव होना है. साथ ही 20 जिलों के 31 नगर निकायों के लिए उपचुनाव कराया जाना है. बिहार निकाय चुनाव के इस चरण में 4698 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. जहां इस चुनाव को लेकर कुल 4802 नामांकन पत्र दाखिल किये गये. वहीं इनमें से 101 नामांकन पत्र जांच के क्रम में अस्वीकृत कर दिये गये. जबकि 4701 नामांकन पत्र स्वीकृत हुए और इनमें तीन पार्षद पद के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित किये गये हैं.
नगर निकाय चुनाव के लिए 17 मई तक कुल 4802 नामांकन पत्र दाखिल किये गये. इनमें मुख्य पार्षद के लिए 500, उप मुख्य पार्षद के लिए 440 और पार्षद पद के लिए 3862 नामांकन पत्र दाखिल किये गये. 23 मई को नामांकन पत्रों की जांच के बाद मुख्य पार्षद के 11 वही उप मुख्य पार्षद के 13 और पार्षद के 77 नामांकन पत्र अस्वीकृत किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




