बक्सर न्यूज: गैस लेकर आ रहे युवक के साथ मारपीट, तीन पर FIR दर्ज

सांकेतिक तस्वीर
Buxar News: केसठ से गैस लेकर लौट रहे भदार निवासी सनी कुमार सिंह को रास्ते में प्रकाश कुमार, दीपक कुमार और सौरभ कुमार ने रोककर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए. पीड़ित ने नावानगर थाना में तीनों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Buxar News(त्रिलोकी चौबे): नावानगर थाना के केसठ से गैस लेकर आ रहे एक युवक के साथ नामजद लोगो द्वारा मारपीट किया गया. मारपीट में भदार निवासी सनी कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसको लेकर घायल सनी कुमार द्वारा नावानगर थाना में सिकरौल थाना के भदार निवासी प्रकाश कुमार, दीपक कुमार और सौरभ कुमार पर नामजद एफआईआर दर्ज कराया गया है.
तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
पीड़ित ने अपने आवेदन में लिखा है कि गैस लेने के लिए केसठ गये थे. गैस लेकर जैसे ही निकले की रास्ते मे रोक कर नामजद लोगो द्वारा मारपीट किया गया. इसकी पुष्टि करते हुए नावानगर एसएचओ प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
Also Read: बिहार में एडवोकेट को हथकड़ी लगाकर कोर्ट भेजने पर बवाल, वकीलों का हंगामा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










