आरा-मोहनिया नेशनल हाइवे पर केसठ की महिला का सड़क दुर्घटना में मौत

Updated:
विज्ञापन
आरा-मोहनिया नेशनल हाइवे पर केसठ की महिला का सड़क दुर्घटना में मौत

प्रखंड के नया बाजार केसठ की एक महिला का आरा मोहनिया नेशनल हाइवे पर दुलौर गांव के समीप बाइक से गिरकर मौत हो गयी.

विज्ञापन

केसठ. प्रखंड के नया बाजार केसठ की एक महिला का आरा मोहनिया नेशनल हाइवे पर दुलौर गांव के समीप बाइक से गिरकर मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा ले जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार प्रखंड के केसठ नया बाजार निवासी श्रीराम साह कि 59 वर्षीय पत्नी चिंता देवी अपने पोते के जन्म पर निजी अस्पताल आरा अपनी बेटी से मिलने गयी थी. मिलने के बाद वह अपने बेटे धनजी कुमार के साथ बाइक से वापस अपने गांव केसठ लौट रही थी. इसी दौरान आरा-मोहनिया नेशनल हाइवे पर दुलौर गांव के समीप उनकी बाइक के सामने अचानक मवेशी आ गया. मवेशी को बचाने में बाइक असंतुलित हो गया. जिसके कारण दोनों बाइक से सड़क पर गिर गये. गिरने के बाद महिला चिंता देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. जबकि बाइक चालक उनके बेटे को हल्की चोटें आयी और बच गया. इसके बाद उनके बेटे एवं अन्य लोगों ने उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर से अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा रेफर दिया. वहीं महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. सदर अस्पताल आरा पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद गांव एवं परिवार में कोहराम मच गया है. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन