ePaper

फाइल-1- गांव के विकास के लिए रहेंगे समर्पित :सुधाकर सिंह

Updated at : 08 Jul 2024 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
फाइल-1- गांव के विकास के लिए रहेंगे समर्पित :सुधाकर सिंह

गांव के विकास के लिए रहेंगे समर्पित :सुधाकर सिंह

विज्ञापन

8 जुलाई- फोटो- 1- सुधाकर सिंह को सम्मानित करते लोग राजपुर. प्रखंड के बन्नी बाजार में पहुंचे सांसद सुधाकर सिंह के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि मीर बिस्मिल्लाह एवं संचालन अशोक कोहली ने की.कार्यक्रम के आरंभ में सांसद को फूल माला एवं बुके देकर स्वागत किया गया.सांसद सुधाकर सिंह ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त कर कहा कि गांव के विकास के लिए हम हमेशा समर्पित रहेंगे.उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की समस्याओं को सुलझाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. वे हमेशा जनता के साथ खड़े रहेंगे.इस अभिनन्दन समारोह में राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, डॉ. समी आज़ाद, ताज मीर, खुर्शीद मीर, निर्मल कुशवाहा (प्रदेश महासचिव RJD), गणेश मौर्य, अंकित सिद्धार्थ, आनन्द, हृदयानन्द सिंह, शेषनाथ यादव के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.सभी ने एक स्वर में सांसद सुधाकर सिंह के नेतृत्व की प्रशंसा की और उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र का विकास और तेजी से होगा.समारोह के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से विकास और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन